फ्रेंडशिप डे स्पेशल

फ्रेंडशिप-डे स्पेशल: टीम इंडिया के इन 6 खिलाड़ियों की जोड़ी एक दूसरे पर छिड़कती हैं जान

https://www.youtube.com/channel/UCZBxC4sy9ASQMbm0yPk2f2g

रैना-धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना के बीच की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं है. ये दोनों एक दूसरे को बहुत मानते हैं यही कारण है कि इनके परिवार की भी नजदीकियां बढ़ गयी है.
एम एस धोनी और सुरेश रैना ने लगभग एक साथ क्रिकेट शुरू किया था.

धोनी ने जहां 2004 में वनडे डेब्‍यू किया, वहीं रैना एक साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े. दोनों ही मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और दोनों के खेलने का तरीका भी लगभग एक सा है.

रोहित शर्मा– प्रज्ञान ओझा

क्रिकेटर रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा काफी करीबी दोस्त हैं। रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा ने एक साथ डेक्कन चार्जस और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए खेला है, इसलिए दोनों एक-दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से जानते हैं

सचिन तेंदुलकर- विनोद कांबली
भारतीय क्रिकेट में दोस्ती के किस्से कई है, लेकिन जो किस्सा सबसे हटकर है वो दोस्ती है सचिन रमेश तेंदुलकर और विनोद कांबली की.
दोनों बचपन के यार. स्कूली दिनों से ही जबरदस्त क्रिकेटर और एक ही गुरू के चेले.दुनिया के सामने सचिन और कांबली की दोस्ती पहली बार तब सामने आई जब इन दोनों के बीच स्कूली क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई थी.

बचपन की ये अनमोल दोस्ती स्कूली क्रिकेट और रणजी क्रिकेट का सफर पूरा करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट तक भी पहुंची.

राहुल द्रविड़ – अनिल कुंबले

बहुत कम लोगों को पता है कि राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के बीच बेहद गहरी दोस्ती है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने साथ में टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं.अनिल कुंबले एक आक्रामक स्पिनर थे, 

जब भी वो गुस्से में होते थे तो सचिन, गांगुली भी उन्हें शांत नहीं करा पाते थे. ऐसे में सिर्फ राहुल द्रविड़ ही ऐसे इंसान थे, जो कुंबले को संभालते थे.




Comments

Popular posts from this blog

Top Faster Test Hundred

adam gilchrist batting